Sunday, August 15, 2010


पीसी की सेहत का रखें ख्याल


क्या आपका कंप्यूटर पूरी तरह से स्वथ्य है? या उसे भी कोई बीमारी लग गई है? कहीं आपका कंप्यूटर उम्र के साथ-साथ होने वाली बीमारियों का शिकार तो नहीं हो गया है ? ये सवाल सुन कर चौंकने के जरुरत नहीं है क्योंकि कंप्यूटर भी बिल्कुल आपके शरीर की तरह है और अगर आप इसका सम्पूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करना चाहते है तो आपको इसे पूरी तरह से स्वथ्य रखना होगा अगर आप इसकी कायदे से देख-भाल नहीं करते हैं तो हो सकता है की एन जरूरत के समय आपका कंप्यूटर धोखा दे जाए वैसे हम आपको बता दें की कैसे पता चलेगा की आपका कंप्यूटर स्वथ्य है या नहीं आप उन दिनों को याद कीजिये, जब आपने कंप्यूटर ख़रीदा था तब आपका पीसी तुरंत चालु होता था बटन दबाते ही आपका जाना पहचाना विंडोज सामने दिखाई देने लगता था जब आप बंद चाहते थे तो उसमें भी समय नहीं लगता था लेकिन अगर आपका कंप्यूटर चालू होने या बंद होने में जाना चाहते हैं उसे स्टार्ट होने में समय लगने लगा है, बिना वजह एरर का मैसेज रहा है तो इसका मतलब है की आपके कंप्यूटर की सेहत बिगड़ रही है और इसके इलाज की जरुरत है

कंप्यूटर की सेहत बिगड़ने के कई कारण हो सकते है इनमे एक कारण तो उम्र हो सकता है यानि पूरण होने की वजह से इसके कुछ उपकरण स्लो हो सकते है लेकिन यह भी हो सकता है की आपके द्वारा लगातार नए सॉफ्टवेयर इंस्टाल करने से भी इसकी सेहत बिगड़ जाय इसलिए आपको अपने पीसी की सेहत का ख्याल बिलकुल अपने शरीर की तरह करना चाहिए आपको सबसे पहले बचाव के उपाय करने चाहिए वैसे भी कहते हैं की इलाज से अच्छा बचाव होता है बचाव के बाद फर्स्ट एड की व्यवस्था समझनी चाहिए उसके बाद बड़े इलाज के बारे में जानना चाहिए कंप्यूटर का इलाज करने वाले हर आदमी को अपने पीसी को ठीक रखने के लिए बचाव के कुछ उपाय करने होते है और इन्टरनेट पर दुनिया भर के मुफ्त साफ्टवेयर उपलब्ध है जिसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को पूरी तरह से स्वथ्य रख सकते है

पीसी की सेहत ठीक रखने का पहला उपाय ही की इसमे हार्ड डिस्क को समय समय पर क्लीयर करते रहें शायद आपको अंदाजा नहीं हो की आपके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में क्या क्या कचरा इकट्ठा हो रहा है अगर आप सोचते हैं की इसमें सिर्फ आपके द्वारा सेव किये गए डिजिटल फोटोग्राफ्स , एमपी 3 के गाने या विडियो या कुछ टेक्स्टस फाईल्स सेव है तो आप गलत सोचते है जिनका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है जैसे आपको इसमें ऐसे ढेरों फईलानेम्स और एक्सटेंशन दिखेंगे जो आपको चौंका देगें ये उन प्रोग्राम के बचे हुए अंश होते है , जिन्हें ठीक ढंग से डिलीट नहीं किया गया होता है इनके अलावा इन्टरनेट की टेंपररी फाइल्स का जमावड़ा भी आपके हार्ड डिस्क में होता है साथ ही म्यूजिक या विडियो एडिटिंग के दौरान जो चींजे छुट गई होती है वो भी उसी में होती है ये सारी चीजें हार्ड डिस्क में ढेर सारी जगह घेरती है और इनकी वजह से आपका कंप्यूटर के स्पीड धीमी हो जाती है इसके लिए जरुरी है और की आप कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को नियमित रूप से क्लीयर करते रहें वैसे यह कम बहुत आसान नहीं है की लेकिन अगर आप कंप्यूटर के टूल्स सी क्लीनर का इस्तेमाल करेंगे तो यह काम सुविधा से हो जायेगा सी क्लीनर का इस्तेमाल करने के लिए आपने कंप्यूटर के सी ड्राईव में जाकर Right click कर properties में जाये फिर Compress this drive to save disk space पर click करें फिर एक disk cleanup box खुलेगा जिसके बाद सभी पर टिक निशान लगाकर ok का बटन प्रेस करें उसके पश्चात् आपसे पूछा जायेगा की are you sure you want to permanently delete this files तो आप delete files पर click कर दें इस तरह से आपके कंप्यूटर के टेंपररी फिल्स हट जाएँगी

आपके कंप्यूटर की सेहत बिगाड़ने वाली एक चीज है साफ्टवेयर के अधिकता ज्यादातर उपयोगकर्ता बिना जरुरत समझे ढेर सारे साफ्टवेयर आपने सिस्टम में इंस्टाल करते जाते है इनकी वजह से कंप्यूटर की रफ़्तार धीमी हो जाती है इसकी वजह यह है की जब आप कोई साफ्टवेयर इंस्टाल करते है तो सिर्फ साफ्ट वेयर इंस्टाल नहीं होता है, बल्कि उसके साथ उसका पूरा डाटाबेस भी इंस्टाल हो जाता है, जिसका आकार बहुत बड़ा होता है ! इसलिए आपने पीसी में सिर्फ वही साफ्टवेयर इंस्टाल करें, जिनका आप नियमित रूप से इस्तेमाल करते है अगर आप बहुत सारे साफ्ट वेयरों का इस्तेमाल करना है तो पोर्टेबल एप्लीकेशन को आपनाएं |

No comments:

Post a Comment